झारखण्ड ज्ञान
01. झारखंड की 50 हजार महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने हेतु सहकारिता विभाग द्वारा कौन-सी योजना चलाई गई?
– दीदी समृद्धि योजना
02. झारखंड की उत्तर से दक्षिण तक लंबाई कितनी है?
– 380 कि.मी.
03. झारखंड की उप-राजधानी कहाँ स्थित है?
– दुमका
04. झारखंड की एकमात्र कौन-सी जनजाति, जो पहाड़ों एवं जंगलों में रहना पसंद नहीं करती है और साथ ही मजदूरी करना अपनी प्रतिष्ठा के खिलाफ समझती है?
– चेरो
05. झारखंड की औसत वार्षिक वर्षा कितने सेंटीमीटर है?
– 140 सेमी.
06. झारखंड की किस जनजाति में सर्वाधिक साक्षरता है?
– उरांव
07. झारखंड की किस जनजाति से प्राप्त की गई भगवान महावीर की प्रतिमा राँची स्थित जैन मंदिर में 1918 ई. में स्थापित की गई?
– सराक
08. झारखंड की किस नृत्य-शैली को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रसिद्धि मिली है?
– छऊ
09. झारखंड की कुल जनसंख्या का कितना प्रतिशत अनुसूचित जाति का है?
– 12.0
10. झारखंड की कुल जनसंख्या में कितने प्रतिशत जनसंख्या जैन धर्मावलंबियों की है?
– 0.1
11. झारखंड की कुल जनसंख्या में पुरुष जनसंख्या का प्रतिशत क्या है?
– 51.32
12. झारखंड की कुल जनसंख्या में महिलाओं की जनसंख्या का प्रतिशत क्या है?
– 48.68
13. झारखंड की कौन-सी एकमात्र नदी स्वतंत्र रूप से बंगाल की खाड़ी में गिरती है?
– स्वर्ण रेखा
14. झारखंड की कौन-सी खान एशिया की सबसे बड़ी लोहे की खान है?
– नोवामुंडी
15. झारखंड की कौन-सी जनजाति लौहकर्मी है?
– असुर
16. झारखंड की जनजातियों में किस प्रजातीय समूह की अधिकता है?
– प्रोटो-ऑस्ट्रोलॉयड
17. झारखंड की जनसंख्या में अनुसूचित जनजाति का कितना प्रतिशत है?
– 26.21 प्रतिशत
18. झारखंड की जेल में चेतन महाजन द्वारा रचित पुस्तक का क्या नाम है?
– द बैड वॉयस ऑफ बोकारो जेल
19. झारखंड की ताँबा उत्पादन खान कहाँ स्थापित की गई है?
– घाटशिला
20. झारखंड की पहली पत्रिका का नाम क्या है?
– घर बंधु
No comments:
Post a Comment