Search This Blog

हिंदी व्याकरण - एकल शब्द

हिंदी व्याकरण – एकल शब्द
1.जो दिखाई न दे – अदृश्य
2.जिसका जन्म न हो – अजन्मा
3.जिसका कोई शत्रु न हो – अजातशत्रु
4.जो बूढ़ा न हो – अजर
5.जो कभी न मरे – अमर
6.जो पढ़ा -लिखा न हो – अपढ़ ,अनपढ़
7.जिसके कोई संतान न हो – निसंतान
8.जो उदार न हो – अनुदार
9. जिसमे धैर्य न हो – अधीर
10.जिसमे सहन शक्ति हो – सहिष्णु
11.जिसके समान दूसरा न हो – अनुपम
12.जिस पर विश्वास न किया जा सके – अविश्वनीय
13.जिसकी थाह न हो – अथाह
14.दूर की सोचने वाला – दूरदर्शी
15.जो दूसरों पर अत्याचार करें – अत्याचारी
16.जिसके पास कुछ भी न हो – अकिंचन
17.दुसरे देश से अपने देश में समान आना – आयात
18.अपने देश से दुसरे देश में समान जाना – निर्यात
19.जो कभी नष्ट न हो – अनश्वर
20.जिसे कोई जीत न सके – अजेय
21.अपनी हत्या स्वयं करना – आत्महत्या
22.जिसे दंड का भय न हो – उदंड
23.जिस भूमि पर कुछ न उग सके – ऊसर
24.जनता में प्रचलित सुनी -सुनाई बात – किंवदंती
25.जो उच्च कुल में उत्पन्न हुआ हो – कुलीन
26.जिसकी सब जगह बदनामी – कुख्यात
27.जो क्षमा के योग्य हो – क्षम्य
28.शीघ्र नष्ट होने वाला – क्षणभंगुर
29.कुछ दिनों तक बने रहना वाला – टिकाऊ
30.पति-पत्नी का जोड़ा – दम्पति
31.जो कम बोलता हो – मितभाषी
32.जो अधिक बोलता हो – वाचाल
33.जिसका पति जीवित हो – सधवा
34.जिसमे रस हो – सरस
35.जिसमे रस न हो – नीरस
36.भलाई चाहने वाला – हितैषी
37.दूसरों की बातों में दखल देना – हस्तक्षेप
38.दिल से होने वाला – हार्दिक
39.जिसमे दया न हो – निर्द
40.जो सब जगह व्याप्त हो – सर्वव्यापक
41.जानने की इच्छा रखने वाला – जिज्ञासु
42.सप्ताह में एक बार होने वाला – साप्ताहिक
43.साहित्य से सम्बन्ध रखने वाला – साहित्यिक
44.मांस खाने वाला – मांसाहारी
45.जिसके आने की तिथि न हो – अतिथि
46.जिसके ह्रदय में दया हो –  दयावान
47.जो चित्र बनाता हो – चित्रकार
48.विद्या की चाह रखने वाला – विद्यार्थी
49.हमेशा सत्य बोलने वाला – सत्यवादी
50.जो देखने योग्य हो – दर्शनीय
51 . जो धन का दुरुपयोग करता है – अपव्ययी
52. जहाँ पहुँचा न जा सके – अगम्य
53. जिसे जीता न जा सके – अजेय
54. जिसका अंत न हो – अनन्त
55. जिसका जन्म न हो सके – अजन्मा
56. अवसर के अनुसार बदल जाने वाला – अवसरवादी
57. जो कानून के विरुद्ध हो – अवैध
58.दूसरे के पीछे चलने वाला – अनुचर
59. जिसका कोई स्वामी न हो – अनाथ
60.जिसे क्षमा न किया जा सके – अक्षम्य
61. जिसका इलाज न हो सके – असाध्य
62 . जिसका विश्वास न किया जा सके – अविश्वसनीय
63. जिस पर अभियोग लगाया गया हो – अभियुक्त
64. जिसमे शक्ति न हो – अशक्त
65. जो पहले न पढ़ा हो – अपठित
66. जिसकी कोई उपमा न हो – अनुपम
67. कम जानने वाला – अल्पज्ञ
68 . जो कुछ न करता हो – अकर्मण्य
69. जो दिखाई न दे – अदृश्य
70 . जिसका मूल्य न आँका जा सके – अमूल्य
71 . जो नष्ट न होने वाला हो – अविनाशी
72 . जो आँखों के सामने न हो – अप्रत्यक्ष
73 . जिसका पार न पाया जाए – अपार
74 . जो परिचित न हो – अपरिचित
75 . जहाँ जाना संभव न हो – अगम
76 . चार मुखों वाला – चतुरानन
77 . दूसरों के दोष को खोजने वाला – छिद्रान्वेसी
78 . छात्रों के रहने का स्थान – छात्रवास
79 . जनता द्वारा चलाया जाने वाला राज – जनतंत्र
80 . जल में रहने वाला – जलचर
81 . जो जन्म से अँधा हो – जन्मांध
82 . जीने की इच्छा – जिजीविषा
83. वह पहाड़ जिससे आग निकलती हो – ज्वालामुखी
84 . जो किसी का पक्ष न ले – तटस्थ
85 . जिसकी तीन भुजाएँ हो – त्रिभुज
86 . तीनों लोकों का स्वामी – त्रिलोकी
87 . जो पुत्र गोद लिया हो – दत्तक
88 . बुरे आचरण वाला – दुराचारी
89 . जो दो भाषाएँ जानता हो – दुभाषिया
90 . जिसकी आयु बड़ी लम्बी हो – दीर्घायु
91. प्रतिदिन होने वाला – प्रतिदिन
92. बुरे चरित्र वाला – दुश्चरित्र
93. जिसमे दया हो – दयालु
94. जो कठिनाई से प्राप्त हो – दुर्लभ
95. जहाँ पहुँचना कठिन हो – दुर्गम
96. दर्द से भरा हुआ – दर्दनाक
97 . जो धर्म का काम करे – धर्मात्मा
98 . जिसका कोई अर्थ न हो – निरर्थक
99 . जिसके मन में कोई कपट न हो – निष्कपट
100. जो अभी – अभी पैदा हुआ हो – नवजात

No comments:

Post a Comment

तोर पानीया केर गगरिया _ Paaneeya Ker Gagariya Nagpuri Song Lyrics _

तोर पानीया केर गगरिया _ Paaneeya Ker Gagariya Nagpuri Song Lyrics _ : - Lyrics In Hindi - :  आलाप : छलकाथे गगरी भिंजाथे कोमल काया ऐ रे गोरिय...